उत्तराखंड में तीन दिन बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 से 7 जून तक बारिश, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय व मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना भी है।
5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़ व चंपावत जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में भी बारिश व गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने व अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




