हल्द्वानी में दो महिला ब्लॉगरों के बीच सड़क पर हंगामा, पुलिस ने किया चालान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी में उस समय हंगामा हो गया, जब 2 महिला ब्लॉगर आपस में ही भिड़ गईं। सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी, गाली-गलौज व धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे मौके पर भीड़ भी जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि यूट्यूबर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच पहले से सोशल मीडिया पर विवाद भी चल रहा था। आमने-सामने होने पर विवाद बढ़ गया और चौपाटी क्षेत्र में हंगामे की स्थिति भी बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर काठगोदाम थाने ले गई। मनोज कत्येल Manoj Katyel ने बताया कि दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान भी किया गया है और भविष्य में इस तरह की घटना न करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




