उत्तरकाशी: मल्ला गांव में भालू पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव के डांग तोक में वन विभाग ने एक भालू को पिंजरे में भी कैद कर लिया है। भालू के पिंजरे में फंसने का वीडियो सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों व वन विभाग को कुछ राहत मिली। हालांकि भटवाड़ी क्षेत्र में अभी भी कई जगह भालुओं की दहशत भी बनी हुई है।
कुछ दिन पहले मल्ला गांव में जंगल से आए एक भालू व उसके बच्चों का घर में घुसने का वीडियो सीसीटीवी में कैद भी हुआ था। मंगलवार रात फिर 3 भालू घर के आंगन में मस्ती कर रहे थे, जिसमें से एक भालू पिंजरे में ही फंस गया। पिंजरे का गेट समय पर बंद होने के कारण एक भालू कैद भी हुआ, जबकि अन्य 2 बाहर निकल गए।
टकनौर क्षेत्र के रेंजर रूप मोहन नौटियाल ने बताया कि पिंजरे में फंसे भालू को उत्तरकाशी वन प्रभाग कार्यालय में ले जाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में जाने व अन्य कार्यों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी भालू या जंगली जानवर की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील भी की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




