उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों को मिलेगी बड़ी राहत, सरकार को सौंपेगी समिति रिपोर्ट – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

उत्तरकाशी आपदा प्रभावितों को मिलेगी बड़ी राहत, सरकार को सौंपेगी समिति रिपोर्ट


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तरकाशी: धराली आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व स्थायी आजीविका के लिए गठित 3 सदस्यीय समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे आज सोमवार को शासन को सौंपा जा सकता है। समिति ने ज्योर्तिमठ की तर्ज पर पुनर्वास व राहत पैकेज देने की सिफारिश भी की है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को खीरगंगा में आए सैलाब ने धराली गांव को पूरी तरह मलबे में ही समेट दिया था। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव राजस्व डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इसमें यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान व अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना सदस्य बनाए गए।

समिति ने 2023 में भू-धंसाव से प्रभावित ज्योर्तिमठ के परिवारों को मिले राहत पैकेज का अध्ययन कर धराली आपदा प्रभावितों के लिए अपनी रिपोर्ट भी तैयार की है। आकलन के अनुसार, धराली आपदा से कुल 115 परिवार प्रभावित भी हुए हैं। रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त गांव के लिए दीर्घकालिक योजना भी बनाएगी।

समिति ने प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से भी सुझाव लिए। प्रभावितों ने पुनर्वास के लिए जांगला, लंका व कोपांग को संभावित स्थान के रूप में प्रस्तावित किया है।

बता दें कि ज्योर्तिमठ के प्रभावितों को सरकार ने भूमि और भवन क्षति की एवज में वन टाइम सेटलमेंट, घर के बदले घर, भूमि के बदले भूमि, अधिकतम 100 वर्ग मीटर में भवन निर्माण व 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में डुप्लेक्स हाउस का विकल्प भी दिया था। समिति ने धराली आपदा पीड़ितों के लिए भी इसी तरह के मॉडल को लागू करने की अनुशंसा भी की है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button