पश्चिम बंगाल में हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ विहिप का देहरादून में जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित उत्पीड़न और हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की देहरादून जिला इकाई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने, ममता सरकार को बर्खास्त करने और हिंसा की जांच एनआईए से कराने की मांग की।
वक्फ कानून के विरोध की आड़ में फैलाई जा रही हिंसा: ज्ञापन
ज्ञापन में विहिप ने आरोप लगाया कि बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में सुनियोजित रूप से पूरे राज्य में हिंसा फैलाई जा रही है और इसमें खासतौर पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि “राज्य सरकार राष्ट्र और हिंदू विरोधी ताकतों को खुली छूट देकर उनके षड्यंत्रों को बढ़ावा दे रही है।” उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को बर्खास्त कर, प्रशासनिक नियंत्रण केंद्र सरकार को सौंपा जाए।
“शासन बन गया है दंगाइयों का सहयोगी”
विहिप के प्रांत अध्यक्ष रवि देव आनंद ने कहा कि मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल रही है। उन्होंने कहा, “राज्य का शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने न केवल निष्क्रिय है, बल्कि कई स्थानों पर उन्हें सहयोग भी कर रहा है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर राष्ट्रविरोधी तत्वों को सख्त सजा दिलवाए।”
ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य मांगें:
- पश्चिम बंगाल सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए
- पूरे घटनाक्रम की जांच एनआईए से कराई जाए
- कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय बलों को सौंपा जाए
- बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर निष्कासन किया जाए
- बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी का कार्य तुरंत शुरू किया जाए, जिसे ममता सरकार ने रोक रखा था
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग:
प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप देहरादून उत्तर-दक्षिण के अध्यक्ष डॉ. माधव मैथानी और अनिल मैसोन ने किया।
इस मौके पर जिला मंत्री श्याम शर्मा, विशाल चौधरी, प्रांत मठ-मंदिर प्रमुख सुभाष जोशी, बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकाश वर्मा, विभाग मंत्री आलोक सिन्हा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




