मुर्गा बनाकर पिटाई का वीडियो वायरल, विधायक बेहड़ ने कहा- “मामले को राजभवन तक ले जाएंगे”
विधायक तिलकराज बेहड़ ने फेसबुक पर साझा की सुरक्षाधिकारी से संबंधित विवादित वीडियो और फोटो
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक व्यक्ति को मुर्गा बना कर लाठियों से पिटाई करते हुए और एक अन्य में कपड़े उतरवाकर पूछताछ करते हुए दिखाया गया है। इन तस्वीरों में यह भी आरोप है कि सुरक्षा गार्डों से मजदूरी कराई जा रही है। हालांकि, दूनदर्शन इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विधायक बेहड़ ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें पंतनगर विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने यह वीडियो व फोटो उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। विधायक ने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए कहा कि सुरक्षा अधिकारी को किसी को इस प्रकार नंगा कर पीटने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि यदि कोई व्यक्ति अपराधी है, तो उसे मारने का अधिकार किसने दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षाधिकारी द्वारा गार्डों से दिहाड़ी मजदूरी करवाना भी पूरी तरह से गलत व मानवाधिकार का उल्लंघन है। विधायक ने कहा कि वह अगले 2 दिनों में देहरादून जाकर यह सभी वीडियो व फोटो राज्यपाल और मानवाधिकार आयोग को सौंपेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षाधिकारी अपने गार्डों पर मानसिक दबाव बनाकर उनसे पैसों की उगाही भी करवाते हैं। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इस विवादित अधिकारी की कार्यशैली हमेशा से पक्षपातपूर्ण भी रही है।
वहीं, इस मामले पर सुरक्षाधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह बोहरा ने सफाई दी और कहा, “वीडियो में दिख रहा व्यक्ति परिसर के बाहर का है। मुझे जेडी डेयरी से फोन आया था कि उनके पड़ोस में चोर घुस आया है और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा है। जब गार्ड उसे पकड़ कर लाए तो उसने उनसे और मुझसे अभद्रता की। जैसा उसने हमारे साथ किया, हम भी वैसा ही उसके साथ किया। मैं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विवि के हित में अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभा भी रहा हूं।”




