उत्तराखंडमौसम

होली पर हो सकता है मौसम खराब, बारिश के आसार… जानें पश्चिमी विक्षोभ का असर

13-14 मार्च को पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना, मैदानी इलाकों पर असर नहीं


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

13 मार्च और 14 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं, हालांकि इसका प्रभाव मैदानी इलाकों के तापमान पर कम रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि आज (मंगलवार) प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने के कारण पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहे, लेकिन मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा हुआ दर्ज किया गया।

देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button