बागेश्वर में प्रसव के बाद महिला की मौत, अत्यधिक रक्तस्राव बना वजह
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के सैलाबगड़ मेगड़ीस्टेट निवासी भावना देवी की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार 9 अगस्त की शाम प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता भावना देवी को निजी वाहन से शाम करीब 5:30 बजे सीएचसी बैजनाथ लेकर पहुंचीं। यहां रात 7:32 बजे उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई।
बताया गया कि भावना देवी में पहले से खून की कमी थी और उनकी डिलीवरी हाई रिस्क श्रेणी में दर्ज थी। प्रसव के करीब एक घंटे बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उन्हें चक्कर आने के साथ अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।
सीएचसी बैजनाथ में ब्लड बैंक और पर्याप्त रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस से वह करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने तुरंत रक्त चढ़ाने के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट दिया।
हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें गंभीर स्थिति में आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद रात करीब 12:25 बजे भावना देवी की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी परिजनों और उच्चाधिकारियों को दे दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




