उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: कुमाऊं मंडल में अत्यधिक बारिश के आसार

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारि बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अगले दो दिन तेज़ बारिश होने का अनुमान हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं के कुछ जिलों के लोगों को दिन के साथ रात में भी ज्यादा सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button