उत्तराखंड

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में एक चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में एक चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा बेहोशी की हालत में रिजार्ट के स्वीमिंग पूल में मिला था। बच्चे को उपचार के लिए एम्स लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने प्रकरण की जांच क लिए तहसील प्रशासन को पत्र भेजा है। बीते रविवार को ग्राम रटवाई, जनपद झालावांड राजस्थान निवासी प्रियांश परिवार के साथ ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आए थे, वह लक्ष्मण झूला क्षेत्र के रिजॉर्ट में परिवार सहित रुके थे, बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह रूम में जाने लगे तो उनका चार साल का बेटा अदवय कहीं दिखाई नहीं दिया। रिजॉर्ट में काफी तलाश करने के बाद अदवय बेहोशी की हालत में स्वीमिंग पूल में मिला। बच्चे को परिजन व रिजॉर्ट प्रबंधन उपचार के लिए एम्स लाए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया रिजॉर्ट प्रबंधन की लापरवाही दिख रही है। हालांकि अभी किसी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी मानकों आदि जांच के लिए तहसील प्रशासन को लिखा गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button