उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने किया अभ्यास, मल्टीपर्पज एएन 32 विमान भी पहुंचा; लैंडिंग व टेक ऑफ का आधे घंटे तक 4 बार अभ्यास
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने किया अभ्यास। आगरा एयरबेस से वायुसेना का मल्टीपर्पज एएन 32 विमान भी पहुंचा। लैंडिंग व टेक ऑफ का आधे घंटे तक 4 बार अभ्यास किया गया। अभ्यास के बाद विमान वापस आगरा एयरबेस को रवाना हुआ। वायुसेना के इस अभ्यास के लिए एटीसी की टेक्निकल टीम बीते रविवार शाम को ही चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंच गई थी। अभ्यास के दौरान डॉक्टर, एंबुलेंस व फायर फाइटिंग टीम भी हवाई अड्डे पर तैनात रही। बता दें कि उत्तरकाशी जनपद भारत-चीन सीमा से लगा होने के चलते ये हवाई अड्डा वायुसेना के लिए सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भी है। जिसके चलते वायुसेना यहां समय-समय पर अपने हेलिकॉप्टर और विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास भी करती रहती हैं।