उत्तराखंड

नैनीताल में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए रक्षा संपदा की भूमि राज्य सरकार को देने का अनुरोध किया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य की समस्त जनता की ओर से पुनः रक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी मिलने पर शुभकामनायें दीं है।

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से पर्यटन नगरी, नैनीताल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को मद्देनज़र रखते हुए पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए नैनीताल में स्थित रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि को राज्य सरकार को देने के लिए सहमति देने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में नैनीताल विश्व में पर्यटन ही नहीं वरन् धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान हो गया है।

जिला नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के आश्रम ‘श्री कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढोत्तरी हो रही है। कैंची धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नैनीताल या नैनीताल के आस पास ही रुकते हैं।

नैनीताल में पार्किंग व्यवस्था के काफी हद्द तक समाधान के लिए मुख्य रूप से यह विकल्प तलाशा गया कि नैनीताल नगर में नैनी झील से 02 कि.मी. की दूर रक्षा सम्पदा विभाग की ज़मीन है, जिसका पूरा क्षेत्रफल 03 एकड़ है।

गर इस भूमि को पार्किंग के लिए उपलब्ध कराया जाता है। तो नैनीताल में काफी हद्द तक पार्किंग की समस्या सुलझ जायगी। इस स्थान को यदि बहुमंजिला पार्किंग के रूप में विकसित किया जाय, तो इसमें करीब 1500-2000 तक वाहन पार्क हो जायेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यथा संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button