देहरादून में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत; एक युवती घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व तेज बहाव के बीच रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद कर लिए गए।
हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुआ। पुलिस को देर रात कार के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना मिली, जिसके बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार में जयपुर, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश और दो युवतियां सवार थीं।
सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिली। एसडीआरएफ जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा और कड़ी मशक्कत के बाद अक्षय तथा एक अन्य युवती के शव बरामद कर लिए। दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा। तेज बरसाती बहाव और खराब मौसम के बावजूद एसडीआरएफ के जवान पूरी रात राहत और बचाव अभियान में जुटे रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




