उत्तराखंड में नए साल के जश्न का मजा किरकिरा कर सकता है IMD का नया अलर्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पहाड़ों पर घूमने को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज होता है। कई लोग सर्दियों के मौसम में पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं ताकी वहां स्नोफॉल का लुत्फ भी उठा सकें। अगर आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए हिल स्टेशन जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस साल आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। मौसम विभागन ने अनुमान जताया है कि नए साल पर नैनीताल और मसूरी में स्नोफॉल होने की संभावना काफी कम है। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरकाशी और चमोली के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी की मामूली संभावना है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पारा लुढ़केगा, लेकिन प्रमुख पर्यटन स्थलों में बर्फबारी की संभावना नहीं है। हिल स्टेशनों में अधिकांश होटल के कमरों और होमस्टे ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए 100% बुकिंग दर्ज की है, जिसमें बड़ी संख्या में वो पर्यटक भी शामिल हैं जो अच्छी बर्फबारी की उम्मीद में यहां पहुंचे हैं।




