उत्तराखंडवायरल न्यूज़

पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने युवक को डूबने से बचाया

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के टिहरी में आज गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित होकर कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया। इस दाैरान झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।

वहीं, एसडीआरएफ की टीम बिना देरी किए तत्काल मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में मोटर बोट की सहायता से युवक ऋषि(26) निवासी नैनीताल तक पहुंची और उसे सकुशल बोट में चढ़ाया।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button