उत्तराखंडक्राइम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पत्नी को दिया तीन तलाक तो फिर महिला ने भी लिया एक्शन और पहुच गयी पुलिस के पास
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर तीन तलाक देने का मामला भी सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति समेत 4 पर मुकदमा भी दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने बीते गुरुवार को सहसपुर थाने में तहरीर देकर पति, ससुर, सास और देवर के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। महिला ने ये भी कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपित पति ने उसे तीन तलाक ही दे दिया। एसएसआइ भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध दहेज अधिनियम, मुस्लिम विवाह अधिनियम, मारपीट और प्रताड़ित करने की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है। जल्द ही आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।