उत्तराखंड

रामनगर में गर्जिया मंदिर के टीले को बचाने के लिए पौने छह करोड़ रूपये की मंजूर, कैंची धाम में लगेंगे 2 नए ट्रांसफार्मर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रामनगर में गर्जिया मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के लिए शासन ने 579.11 लाख रुपये की वित्तीय भी स्वीकृति दी है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए 579.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब गर्जिया मंदिर के टीले का कार्य भी जल्द शुरू होगा। वहीं सिंचाई विभाग ने मंदिर के निर्माण के लिए निविदा भी निकाली है। कैंची धाम में आने वाले भक्तों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति को भी दुरुस्त किया जायगा । ऊर्जा निगम 47.76 लाख रूपये से 400 केवी व 250 केवी के दो ट्रांसफर लगाने के साथ 11केवी की 2 किलोमीटर लाइन बिछाने का कार्य भी जल्दी शुरू करेगा। विभाग ने कार्य के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम ने पर्यटक स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 2 नए ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला भी किया है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा का कहना है कि कैंची धाम में ऊर्जा निगम की ओर से अधिक पावर क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को भी लगाया जाना है। इसके लिए टेडर जारी होने की तैयारी भी शुरू हो गई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button