Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडराजनीति

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा के प्रत्याशी ही नहीं हो पाए तय, दो सीटों पर भी अड़ंगा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा के प्रत्याशी अभी तक घोषित ही नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा कि 3 सीटों पर तो नाम तय हो गए हैं, लेकिन दो मैदानी प्रभाव व अधिक वोटबैंक वाली सीटों पर प्रत्याशी के नाम पर अभी भी मंथन चल रहा है। माना जा रहा कि अभी एक से दो दिन का समय और लग सकता है। बसपा में पिछले करीब 15 दिन से प्रत्याशियों पर मंथन भी चल रहा है। पांचों लोकसभा सीटों पर दावेदारी पेश करने के लिए इस बार बसपा कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल, टिहरी व अल्मोड़ा सीट पर तो प्रत्याशियों के नाम करीब तय ही हो चुके हैं,  लेकिन हरिद्वार व नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर अभी फैसला होना बाकी भी है। दिल्ली में बसपा सुप्रीमो से पहले चरण की बातचीत के बाद बीते मंगलवार को भी देर शाम तक प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा का दौर जारी था। बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया, अभी बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ बैठक में मंथन चल ही रहा है। जल्द ही प्रत्याशी घोषित भी किए जाएंगे। हरिद्वार में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और भावना पांडे समेत कई नेताओं की बसपा से दावेदारी भी बताई जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button