Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडक्राइम

शराब तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार

शराब तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

अभियुक्त के कब्जे से 05 पेटी अवैध अंग्रेजी/देशी शराब हुई बरामद, तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को किया सीज

मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में प्रभावी रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया है I जिसके अनुपालन दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही निम्नवत है:-

1- थाना राजपुर

  • 03 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 10 मई 2024 की रात्रि में राजपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर निकट बाला सुंदरी मंदिर कैनाल रोड के पास से एक अभियुक्त को एक्टिवा में कुल 03 पेटी देशी शराब माल्टा की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया हैl अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

2- थाना रायपुर

  • 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 11.05.2024 को थाना क्षेत्रान्तर्गत रायपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सोड़ा पुल के पास अभियुक्त सोनू को स्कूटी में 12 बोतल  अंग्रेजी शराब और 24 हाफ अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद थाना रायपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button