उत्तराखंडवायरल न्यूज़

मंत्री रेखा आर्य ने की युवा नीति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज मंगलवार को मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश की प्रस्तावित ‘युवा नीति’ की समीक्षा की और इसको और अधिक ‘विस्तृत’ बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान रेखा आर्य ने कहा कि हमारा ध्येय यह है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में परिलक्षित हो और हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाली एक सुदृढ़ नीति बनाएं।

 

उन्होंने कहा कि नीति में हर क्षेत्र, हर वर्ग का समुचित प्रतिनिधित्व हो इसके लिए सीमांत क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों, युवतियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवाओं से भी चर्चा कर उनके समक्ष आ रही चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया जाएगा।

 

इस नीति को हम ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ अर्थात् 12 जनवरी 2025 को लाने के लिए संकल्पित हैं और इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

रेखा आर्य ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस नीति के माध्यम से युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाना है। इसके लिए हम ‘युवा आयोग’ के गठन की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

 

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव विजय जोगदंडे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे I


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button