क्राइम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
सट्टे के कारोबार में लिप्त मुख्य बुकी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
अभियुक्त के पास से सट्टे की धनराशि व दस्तावेज किये बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर के द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जुआ, सट्टा व अन्य अनैतिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई ।
गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 04.01.2024 को जैन प्लाट रायपुर के पास से एक व्यक्ति मनोज, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से सट्टे की धनराशि 2450/ – रुपए नगद व सट्टा पर्ची को बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।