उत्तराखंड

03 किलो 70 ग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर को दून पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मा0 मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के मिशन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” को सार्थक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश दिए गये हैं।

कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा चैकिंगके दौरान बिंदाल पुल के पास लीची बाग के आगे ग्राउंड के पास से एक अभियुक्त रोशन साहनी पुत्र मिथलेश साहनी निवासी ग्राम बिसौल थाना बिशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल पता शिवनगर सेलाकुई देहरादून उम्र 32 वर्ष को 03 किलो 70 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया और इस सन्दर्भ मे कोतवाली कैंट पर मु0अ0सं0-153/24 धारा-8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वो गांजा बिहार के मुजफ्फरपुर से एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसे वह छोटी छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगो को बेचता है। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व मादक पदार्थो की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button