उत्तराखंडक्राइमवायरल न्यूज़

सप्तऋषि फ्लाईओवर पर देहरादून के कांस्टेबल का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात आरक्षी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

 

पुलिस की जानकारी के अनुसार, देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। परिवारजनों द्वारा कांस्टबेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

 

बीते रविवार की देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव मिला। साथ ही पास में ही उसकी कार भी खड़ी मिली थी। जांच के दौरान गाड़ी के अंदर पुलिस की वर्दी और अन्य सामान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button