पानीवाला बैंड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।
लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक बारिश के कारण पानीवाला बैंड पर सड़क के किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते मार्ग भारी वाहनों के लिए असुरक्षित हो गया है और किसी भी समय दुर्घटना की आशंका जताई गई है।
प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मसूरी कोतवाली और राजपुर थाना पुलिस को प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। पानीवाला बैंड क्षेत्र में 24 घंटे आवश्यक पुलिस बल तैनात रखने को भी कहा गया है।
सड़क की मरम्मत पूरी होने और मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही भारी वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




