धामी कैबिनेट आज मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना, मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

धामी कैबिनेट आज मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन भी प्रफुल्लित है। सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या रवाना हो गए हैं। यहां धामी मंत्रिमंडल हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से धामी कैबिनेट अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। सीएम धामी और उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून भी लौटेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय व मन प्रफुल्लित है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी भी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से सीएम ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।




