मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज 5-3-24 मंगलवार को उत्तरकाशी के बड़कोट में भव्य रोड शो किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लाभार्थी योजना सम्मान समारोह में शिकरत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा भी की। साथ ही कहा कि बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल भी किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 10 सालों में देश में हर व्यक्ति को पीएम नरेंद्र मोदी की हर लाभार्थी योजना का भी लाभ मिला है। वर्ष 2014 से पहले भी पीएम विदेशों में जाते तो उनका वहां पर सम्मान नहीं होता था। क्योंकि नेतृत्व ही कमजोर था। पहले योजना कुछ लोगों के लिए बनती थी, लेकिन आज अंतिम छोर तक विकास में पहुंच रहा है। महिलाओं को लखपती दीदी भी बनाया गया है। सीएम धामी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया। कहा कि आजाद भारत में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार ही नहीं है। मोदी का परिवार तो पूरा देश है। अब इस देश में रामयुग भी लौट आया है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का ही होगा। यहां दंगाऔर आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति को भी जब्त कर दी जाएगी। कैबिनेट में भी इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द इसे कानून भी बनाया जाएगा।




