बड़ी खबर: आज होगी ऋषिकेश मेयर शम्भू पासवान के जाति प्रमाण पत्रों की जांच
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
आज बुधवार को देहरादून जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश और संबंधित विभागों के अधिकारी एक बैठक करेंगे, जिसमें मेयर ऋषिकेश, शम्भू पासवान द्वारा प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। यह बैठक शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आयोजित की गई है।
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस बैठक में नवनिर्वाचित महापौर नगर निगम ऋषिकेश के प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी। अधिकारियों द्वारा इस मामले की पूरी पारदर्शिता से जांच करने का निर्णय भी लिया गया है।




