देहरादून | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को आईटी पार्क क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार महिला की पहचान सीता देवी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान महिला के पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।