उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस की केंद्र सरकार से मांग — स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को मिले भारत रत्न सम्मान

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून | उत्तराखंड कांग्रेस ने देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने उनकी 106वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बहुगुणा जी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम से लेकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति तक अविस्मरणीय है।

धस्माना ने कहा कि बहुगुणा जी ने सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उन्हें महात्मा गांधी, नेहरू, और लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेताओं से मार्गदर्शन मिला। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की अपील भी की।

इस अवसर पर कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button