प्रदेश में 58 थानों को कोतवाली बनाने के आदेश, एसएचओ स्तर पर थाने होंगे उच्चीकृत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 58 थानों को कोतवाली बनाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। अब इन थानों में इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी प्रभारी के तौर पर भी तैनात होगा। इसके साथ ही प्रदेश में एसएचओ स्तर यानी कोतवाली की संख्या अब कुल 112 हो गई है। इनमें राजधानी देहरादून के सात थाने भी शामिल हैं।
पिछले वर्ष फरवरी में पुलिस मुख्यालय ने इन थानों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव सरकार को भी भेजा था। इसके बाद इस पर गहन विचार विमर्श हुआ और इसे कैबिनेट में लाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गृह और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसके बाद कैबिनेट में इसे मंजूरी भी मिल गई।
पुलिस विभाग ने इन थानों के उच्चीकरण के लिए चारधाम यात्रा, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व धरना प्रदर्शन को मुख्य कारण बताया। अब, गुरुवार को शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिससे प्रदेश के कई दरोगाओं को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति का इंतजार भी कर रहे थे।
ये थाने बने कोतवाली:
देहरादून: नेहरू कॉलोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता
हरिद्वार: श्यामपुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी, धरासू, बड़कोट, हर्षिल
टिहरी: चम्बा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, घनसाली, कैम्पटी
चमोली: गोपेश्वर, गोविंदघाट, गैरसैंण
रुद्रप्रयाग: उखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्तमुनि
पौड़ी: श्रीनगर (महिला थाना), लक्ष्मणझूला
नैनीताल: काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, मुखानी, वनभूलपूरा
उधमसिंहनगर: कुंडा, गदरपुर, पंतनगर, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैम्प, आईटीआई
अल्मोड़ा: द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखुटिया, महिला थाना
बागेश्वर: बैजनाथ, कौसानी
पिथौरागढ़: बेरीनाग, झूलाघाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट
चंपावत: टनकपुर




