भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक से आतंक पर करारा प्रहार, देशभर में जश्न का माहौल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। भारतीय सेना ने एक बार फिर अपने पराक्रम और संकल्प का परिचय देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सफल एयरस्ट्राइक की है। इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड समेत देश के कोने-कोने में लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ इस जवाबी कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई इस सर्जिकल कार्रवाई को देश-विदेश के नेताओं ने सराहा है। लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं, बल्कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना की इस बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा, “भारतीय सेना ने बीती रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस कमरतोड़ कार्रवाई से हमारे वीर जवानों ने फिर से पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।”
साथसाथ ही साथ उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आतंकवाद पर किया गया यह हमला न केवल पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हत्या का प्रतिशोध है, बल्कि यह संदेश भी है कि भारत अपनी एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। देश को चुनौती देने वालों को अब उनके घर में घुसकर जवाब मिलेगा।”
गौर तलब है की इस साहसिक कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय सेना और नेतृत्व आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है। देशवासियों में विश्वास की भावना और सेना के प्रति सम्मान और भी प्रबल हुआ है।




