देहरादून में मॉक ड्रिल के दौरान गूंजे एयर रेड सायरन, प्रशासन और पुलिस ने संभाली मोर्चा
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, हवाई हमले और आपदा की स्थिति से निपटने का अभ्यास
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून में आज शाम 4:12 बजे जैसे ही एयर रेड सायरन गूंजे, शहर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर आ गईं। प्रशासन व सिविल डिफेंस की ओर से आयोजित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों में आम जनता और प्रशासन की तैयारी और प्रतिक्रिया समय का आकलन भी करना था।
शहर के प्रमुख इलाकों में हुआ अभ्यास
इस अभ्यास के तहत आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट, व लक्खीबाग पुलिस चौकी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर एयर रेड सायरन बजाए गए। इसके तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड व सिविल डिफेंस की टीमें सक्रिय हो गईं।
बड़े आवासीय और सरकारी भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने का अभ्यास भी किया गया।
लोगों को दी गई जागरूकता
मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों को हवाई हमलों और ब्लैकआउट की स्थिति में सुरक्षित व्यवहार, जरूरी और गैर-जरूरी वस्तुओं का चयन, और जान बचाने के तरीके भी बताए गए। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करना सबसे जरूरी भी है।
आपदा की पूर्व तैयारी का हिस्सा
इससे पहले भी जून 2023 में देहरादून में इसी तरह की मॉक ड्रिल की गई थी, जिसमें आपदा प्रबंधन के लिए इन 9 एयर रेड सायरनों को परखा गया था। सभी सायरन और संबंधित उपकरणों की स्थिति की दोबारा जांच की गई है।
सिविल डिफेंस और होमगार्ड के स्वयंसेवियों ने भी मॉक ड्रिल में भाग लेकर लोगों को सचेत भी किया।
“यह मॉक ड्रिल केवल अभ्यास नहीं, बल्कि हमारी तैयारी का आईना है—हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना है।” — जिला प्रशासन, देहरादून




