दून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, बढ़ती भीड़ को मिलेगी राहत – Doon Darshan
उत्तराखंड

दून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, बढ़ती भीड़ को मिलेगी राहत

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने देहरादून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04330/04329 का संचालन भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन 19, 21, 23, 25 व 29 जून को देहरादून से लखनऊ के लिए चलाई जाएगी। वहीं, लखनऊ से यह ट्रेन 18, 20, 22, 24, 26, 28 व 30 जून को देहरादून के लिए संचालित भी होगी।

यह समर स्पेशल ट्रेन कुल 17 कोचों के साथ चलाई जा रही है, जो हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली व हरदोई होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीएमआई) एसके अग्रवाल ने बताया कि

इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, खासकर छुट्टियों में ट्रेनों में हो रही भारी भीड़ को देखते हुए।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button