एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर पंजाब पहुंची भारतीय हॉकी टीम, हरमनप्रीत बोले- अब अगले लक्ष्य पर नजर – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
पंजाब

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर पंजाब पहुंची भारतीय हॉकी टीम, हरमनप्रीत बोले- अब अगले लक्ष्य पर नजर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

जापान की धरती पर तिरंगा लहराने और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को पंजाब पहुंची। टीम श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर पहुंची, जहां खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही जीत का उत्साह देखने को मिला।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि अब टीम के पास अगले बड़े मुकाबलों की तैयारी के लिए करीब दो साल का समय है। इस दौरान जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उन पर विशेष मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में टीम का दबदबा रहा, जबकि दूसरे हाफ में कुछ छोटी गलतियां हुईं। हालांकि, खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

हरमनप्रीत सिंह ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला बड़ा टूर्नामेंट था। कप्तान ने भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत को भी देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

वहीं, हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह ने कहा कि दबाव वाले मुकाबलों में आखिरी समय तक संघर्ष करने का जज्बा भारतीय टीम की ताकत है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीम का अगला लक्ष्य वहां भी पदक जीतना है। उन्होंने टीम की सफलता में परिवार के सहयोग को भी अहम बताया।

हॉकी खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह के घर भी उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनकी मां ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है कि उनका बेटा देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर वापस लौटा है। उन्होंने बताया कि दिलप्रीत के पसंदीदा राजमा-चावल और खीर तैयार की गई है।

परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी दिलप्रीत के घर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी मां ने कहा कि लंबे समय बाद पूरा परिवार एक साथ होगा और बच्चों ने पंजाब के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है, इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button