बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में जांच रिपोर्ट सौंपी, पूर्व मैनेजर और सराय इंचार्ज निलंबित – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
पंजाब

बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में जांच रिपोर्ट सौंपी, पूर्व मैनेजर और सराय इंचार्ज निलंबित

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

बहरीन से आई महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गठित जांच कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट एजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर धामी ने कहा कि सराय के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड में छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है। जांच कमेटी की सिफारिश पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पूर्व मैनेजर मलकीत सिंह और सराय इंचार्ज अमरीक सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित महिला ने अलग-अलग समय में श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर और गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली की सराय में कमरा लेकर ठहराव किया था। रिकॉर्ड के अनुसार, महिला ने श्री आनंदपुर साहिब में सात बार और श्री अमृतसर में भी सात बार भेंटा जमा करवाकर कमरा लिया। वहीं, मोहाली में भी उसके दो बार ठहरने का रिकॉर्ड मिला है।

जांच के दौरान सराय इंचार्ज अमरीक सिंह की ओर से रजिस्टर में बाद में कुछ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। रजिस्टर में लिखावट और सीरियल नंबरों में भी बदलाव के संकेत मिले हैं। धामी ने कहा कि इस मामले में लिखावट की जांच भी करवाई जाएगी।

महिला को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के मामले पर धामी ने कहा कि धर्म-अर्थ फंड के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जाती है। महिला ने बीमारी और इलाज का हवाला देते हुए सहायता के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ सरकारी अस्पताल और डिस्पेंसरी के मेडिकल दस्तावेज भी लगाए गए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अंतरिम कमेटी ने आर्थिक सहायता मंजूर की थी।

धामी ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू की ओर से महिला के फोन रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के दौरान इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

वहीं, धामी ने महिला से मुलाकात करने संबंधी लगाए गए आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले सोशल मीडिया पर राजनीतिक ट्रायल चलाकर सिख संस्था को निशाना बनाया जा रहा है। धामी ने एक बार फिर मामले की पूरी जांच सीबीआई से करवाने की मांग दोहराई।

एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि जांच कमेटी की सिफारिश पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पूर्व मैनेजर मलकीत सिंह और सराय इंचार्ज अमरीक सिंह को ड्यूटी में लापरवाही तथा रजिस्टर के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

सराय में हेल्पर के तौर पर तैनात भाई प्रभजोत सिंह का तबादला कर दिया गया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच को आगे भी जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button