कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण व मालचंद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण व पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने बीते शुक्रवार को ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भी दिया था। आज शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कार्यकर्म में मौजूद रहे।कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका भी दिया था। आज पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने भी इस्तीफा दे दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिस पार्टी ने सजवाण को 20 वर्षो तक शीर्ष नेतृत्व में रखा, दो बार विधायक भी बनाया। उसे छोड़कर जाना कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं को निराश भी करता है।




