उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार में विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर 35 लाख रुपये नकद व लग्जरी कार की दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न किया गया व घर से निकाल दिया गया।
महिला की शिकायत के आधार पर कनखल पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित भी किया जाने लगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल ये आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं, जिनकी पुलिस जांच भी कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731