उत्तराखंड

धराली रेस्क्यू मिशन: आपदा के बीच मुख्यमंत्री धामी की चौकसी, हेलीकॉप्टर से राहत तेज करने के निर्देश

धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने किया राहत कार्यों का जायजा, हेली रेस्क्यू को और प्रभावी बनाने के निर्देश


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तरकाशी | उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए धराली क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने NDRF, SDRF व जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने सुबह से शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी व तीव्र बनाने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया भी जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क, संचार, बिजली, पेयजल व खाद्यान्न आपूर्ति जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की शीघ्र बहाली की जाए और इनकी सघन निगरानी भी रखी जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,

“रेस्क्यू ऑपरेशन में दिन-रात जुटी टीमों का साहस, समर्पण व कार्यकुशलता सराहनीय है। विषम परिस्थितियों में भी ये टीमें जिस प्रकार सेवा दे रही हैं, वह आपदा प्रबंधन का अनुकरणीय उदाहरण भी है।”

सरकार की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों को हरसंभव मदद व सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी।
धराली व आसपास के क्षेत्रों में रेस्क्यू और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी भी हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button