भगवानपुर बाईपास पर कांवड़ खंडित होने से हंगामा, राहगीर से मारपीट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार के भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शुक्रवार शाम कांवड़ खंडित होने को लेकर विवाद हो गया। दरियापुर के पास सड़क किनारे रखी कांवड़ से एक राहगीर का पैर अनजाने में टकरा गया, जिससे कांवड़ खंडित हो गई।
इसके बाद कुछ कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख राहगीर पास के गन्ने के खेत की ओर भागा, लेकिन कुछ कांवड़ियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी।
सूचना मिलते ही इमलीखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीर को कांवड़ियों के बीच से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी देहात ने बताया कि कांवड़ खंडित होने के बाद विवाद की स्थिति बनी थी, जिसे पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नियंत्रित कर लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




