उत्तराखंड

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, एकल महिलाओं को ऋण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न 3 बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव भी आ सकता है। नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय भी होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर चर्चा भी हो सकती है। कैबिनेट में वित्त विभाग, राजस्व, विधायी, कार्मिक से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकते हैं।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button