ब्यासी के पास डंपर और कार की भिड़ंत, भाई-बहन की मौत; दो घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास सोमवार सुबह डंपर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार, मृतकों की पहचान ऋषभ सेमवाल (22) पुत्र राकेश सेमवाल और रक्षा सेमवाल (24) पुत्री राकेश सेमवाल, निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। दोनों भाई-बहन बताए जा रहे हैं।
हादसे में सुहानी पुत्री कमल सिंह, निवासी रानीहाट कीर्तिनगर और ईशानी गौड़ पुत्री संजीव गौड़ घायल हुई हैं। एसडीआरएफ ब्यासी के मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




