उत्तराखंड में बारिश का कहर, 78 मार्ग बंद; नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को दो राज्यमार्ग समेत 78 मार्ग बंद रहे। अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 8, चमोली में 10 और देहरादून में 12 मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा नैनीताल में 8, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी में 7 और उत्तरकाशी में 3 मार्ग बंद रहे। मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। उत्तरकाशी में भागीरथी, चमोली में अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर का जलस्तर खतरे के निशान के करीब दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से क्रमश: 2.68 और 2.25 मीटर नीचे रहा। वहीं हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 2.15 मीटर नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम का यह मिजाज 5 सितंबर तक बने रहने का अनुमान है।
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार को देहरादून, चमोली, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कक्षा 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




