उत्तराखंड दूसरे चरण के एसआईआर से बाहर, अगले साल अप्रैल में शुरू हो सकता है अभियान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। चुनाव आयोग ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण की घोषणा की, जिसमें उत्तराखंड का नाम शामिल नहीं किया गया है। आयोग ने इस चरण में उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों को शामिल किया है।
उत्तराखंड में भले ही दूसरा चरण फिलहाल लागू नहीं हुआ है, लेकिन मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने एसआईआर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है, जिसके आधार पर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, अगले साल अप्रैल में हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी एसआईआर अभियान शुरू हो सकता है। इस प्रक्रिया में सभी मतदाताओं को एक फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर संबंधित बीएलओ (Booth Level Officer) को जमा करना होगा। जो मतदाता फॉर्म भरकर जमा नहीं करेंगे, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद एसडीएम स्तर पर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। एसआईआर चुनाव आयोग की एक विशेष प्रक्रिया है, जिसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है, फर्जी नाम हटाए जाते हैं और नए मतदाताओं को जोड़ा जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर चुनाव से पहले की तैयारी का अहम हिस्सा होती है।




