पर्वतीय छात्रों के लिए बड़ी राहत: कॉलेज जाने वाली बेटियों को मिलेगी मुफ्त परिवहन सुविधा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में पढ़ने वाली कॉलेज छात्राओं के लिए अब मुफ्त परिवहन सुविधा शुरू करने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट की बैठक में भी लाया जाएगा।
लक्ष्य – दूरदराज की बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना
उच्च शिक्षा निदेशक वी.एन. खाली के अनुसार कई प्रतिभाशाली छात्राएं सिर्फ परिवहन सुविधा की कमी के कारण कॉलेज ही नहीं जा पातीं। इस योजना के तहत कॉलेज आने–जाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन ही करेगी। इससे छात्राओं की उपस्थिति बढ़ने के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद भी है।
फिलहाल क्या सुविधाएं मिल रही हैं
▪️ 9वीं कक्षा की छात्राओं को मुफ्त साइकिल (मैदानी क्षेत्रों में 2850 रु सीधे खाते में, पर्वतीय क्षेत्रों में उतनी ही राशि की FD)
▪️ छात्राओं के लिए राज्यभर में 25 छात्रावास संचालित
राज्य में उच्च शिक्षा का स्थिति
- 5 राज्य विश्वविद्यालय
- 26 निजी विश्वविद्यालय
- 118 सरकारी महाविद्यालय
- 244 निजी महाविद्यालय
- 21 सहायता प्राप्त महाविद्यालय
मंत्री का बयान
“हम चाहते हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियां परिवहन की समस्या के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहें। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में भी लाया जाएगा।”
– डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री




