देहरादून में गूंजा ‘एकता का संदेश’, यूनिटी मार्च में उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या ने दिखाई हरी झंडी, हजारों लोगों ने ली नशा मुक्ति और एकता की शपथ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजधानी देहरादून में यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ हरी झंडी दिखाकर मार्च की शुरुआत भी की। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नशामुक्त समाज व राष्ट्र की एकता के संकल्प के साथ शहर की सड़कों पर एकता का संदेश भी दिया।
मार्च की शुरुआत घंटाघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान से हुई, जहां प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता व प्रगति के लिए कार्य करने की शपथ ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना भी देखा था, उसी भावना को आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। देश की एकता व शक्ति के लिए हर नागरिक को योगदान देना चाहिए।”
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र की एकता व सामूहिक शक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपील भी की।
उन्होंने कहा, “एक संगठित और नशामुक्त भारत ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का आधार भी बनेगा।”
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे।
देहरादून की सड़कों पर एकता, अनुशासन व देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए यूनिटी मार्च ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी दिया।




