चंपावत: आदमखोर गुलदार ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद, ग्रामीणों को मिली राहत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक स्थित चुयरानी के धरगड़ा तोक में आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर ग्रामीणों को राहत भी दिलाई है। बीते 9 दिसंबर को 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी पर हमला करने वाला यह गुलदार इलाके में दहशत का कारण भी बन गया था।
जिला प्रशासन व वन विभाग की टीम ने पिंजरे, थर्मल कैमरे और लगातार गश्त के जरिए गुलदार को पकड़ने में सफलता भी पाई। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे गुलदार को सुरक्षित पिंजरे में बंद कर क्षेत्र से भी हटाया गया।
वन विभाग ने बताया कि एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में गश्त भी जारी रहेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता व पेशेवर कार्यशैली की सराहना की। गुलदार के पकड़ने के बाद इलाके में अब सामान्य माहौल लौट भी आया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




