गुराड़ी गांव और जलकल स्टोर में आग, 14 पशु झुलसे और सामान राख – Doon Darshan

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड

गुराड़ी गांव और जलकल स्टोर में आग, 14 पशु झुलसे और सामान राख

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

उत्तरकाशी: जिले में बुधवार सुबह आग की 2 घटनाओं से हड़कंप मच गया। सुबह 5 बजे गोफियारा के पास जल संस्थान विभाग के जलकल स्टोर में प्लास्टिक पाइप में आग लग गई, जिससे स्टोर में रखा सामान जलकर नष्ट भी हो गया। फायर सर्विस की टीम ने समय रहते आग पर काबू भी पाया।

इसी दौरान मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में आग लगने से 2 आवासीय भवन जलकर राख हो गए व 14 पशु भी झुलस गए। मृतकों में रामचन्द्र के 2 गाय और 1 बैल, भरत मणि की 5 बकरियां और 1 गाय और ममलेश के 2 भेड़, 1 गाय और 2 बकरियां शामिल हैं। घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े, नकदी व आभूषण भी आग में राख हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि नुकसान का पूरा आकलन टीम के लौटने के बाद भी किया जाएगा।

यहां उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को भी मोरी ब्लॉक के सट्टा गांव में आग लगने से 2 भवन जलकर राख हो गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button