देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट, तीन अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स के पास वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। स्कूटी सवार 3 युवकों ने ओवरटेक कर पत्रकार को रोका, गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट कर मौके से फरार भी हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट निवासी शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ऑफिस से घर को लौट रहे थे। इसी दौरान रेसकोर्स रोड पर 3 युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार ही हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को अस्पताल में पहुंचाया।
कोतवाली डालनवाला प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम भी गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही युवकों की पहचान कर कार्रवाई भी की जाएगी।
वहीं विकासनगर के ढालीपुर क्षेत्र में 18 वर्षीय मनीषा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। उसकी तलाश के लिए हरिद्वार, पांवटा साहिब व सहारनपुर में 3 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शक्ति नहर में एसडीआरएफ की ओर से भी तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। 28 जनवरी को शक्ति नहर किनारे झाड़ियों में मनीषा का शव भी मिला था, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुटी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




