ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब महेंद्र भट्ट अचानक गदरपुर पहुंचे व सीधे विधायक अरविंद पांडे के आवास पर मुलाकात करने ही पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, क्षेत्रीय हालात व आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील की।

हालांकि पार्टी की ओर से इस मुलाकात को सामान्य संगठनात्मक बैठक बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे पार्टी के भीतर संभावित मतभेदों को दूर करने और चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देख रहे हैं।