बजट सत्र से पहले सियासत तेज, कांग्रेस ने सीएम पर सवालों से बचने का लगाया आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में 9 मार्च से विधानसभा का 5वां बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण प्रस्तावित है, जिसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल भी उठाए हैं।
मुख्य विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आरोप है कि परंपरागत रूप से सोमवार का दिन सीएम के प्रश्नकाल के लिए निर्धारित माना जाता है, लेकिन इस बार भी उसी दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी रखा गया है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार हर बार की तरह इस बार भी विपक्ष के सवालों से बचने की कोशिश भी कर रही है। उनका आरोप है कि अपने कार्यकाल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक भी सोमवार को सीधे तौर पर प्रश्नकाल का सामना नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा के केवल 32 कार्य दिवस हुए हैं, जो सरकार की मंशा को भी दर्शाता है। आर्य ने मांग की कि बजट सत्र कम से कम 21 दिन तक चलाया जाए और विभागवार चर्चा के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाए।
विपक्ष का कहना है कि सत्र के दौरान शिक्षा व्यवस्था, आपदा प्रभावितों को राहत, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार व राज्य में रुके विकास जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इन सवालों से बचने की कोशिश भी कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




